Sunday, 28 June 2015

खट्टी मीठी बात

प्रधान संत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‪#‎मन_की_बात‬ खट्टी मीठी बात है।एक बार फिर भक्त हैरान है,की साब! अपने पहले साल वाले हनीमून पीरियड में मन की बात बहुत कर ली। वो चाहे खट्टी-मीठी हो या तीखी या नमकीन। अब अपनी ये खट्टी मीठी बात बंद करो कुछ काम की बात करो। दूसरा साल है, हो सके तो ‪#‎काम_की_बात‬ से एक नया रेडियो धारावाहिक शुरू कर दो शायद भक्तों का अच्छा मनोरंजन होगा।

Monday, 22 June 2015

कर्म ही पूजा है, योग तो दूजा है

"हठ" योगा प्रचारकों और "हॉट" योगा प्रचारकों के अथक प्रचार ने रंग लाई।  भारत ने पूर्व कल्पित रिकार्ड (ये तो होना ही था) बना लिया। बधाई हो भक्तों तुमको। वैसे पूरी दुनिया में भारत में  सबसे ज्यादा लोग योगा करते है इसका मतलब की पूरी दुनिया में भारतीयों को सबसे स्वास्थ्य होना चाहिए लेकिन अफ़सोस की स्वास्थ्य के प्रतिमानों पर भारत बहुत पीछे है। तो  भक्तों इसे भी समझने की जरुरत है। कर्म ही पूजा है , योग तो दूजा है।